Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

सांगठनिक कमजोरियों से मुंह मोड़ रही है कांग्रेस

गुजरात के 2022 विधानसभा चुनाव के लगभग 2.5 वर्ष बाद राहुल गांधी ने हाल ही अहमदाबाद में गुजरात कांग्रेस नेतृत्व पर प्रश्न खड़े किए और कहा कि कुछ लोगों को अगर निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस के अंदर मौजूद भाजपा समर्थकों को निष्कासित कर देना चाहिए। इन दो बयानों ने कांग्रेस में राष्ट्रीय संगठन की पकड़ और प्रदेश संगठनों की एकता की पोल खोल कर रख दी है। कांग्रेस राहुल गांधी के इस बयान को भाजपा से लड़ने के लिए एक निडर सोच बताकर उनका बचाव कर रही है लेकिन इस बयान से यह तो स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस संगठन में पड़ी दरारें अब खाई का रूप ले रही हैं। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी लगातार केन्द्र में तीन बार करारी हार झेलने के बाद अब एक के बाद एक राज्यों में भी अपना आधार गंवा रही है। लेकिन कांग्रेसी नेता आत्मविश्लेषण करने के बजाय अपने पतन के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि, गुजरात में कांग्रेस की कमजोर स्थिति कोई नया मुद्दा नहीं है, 2017 के अलावा यहां पार्टी की स्थिति काफी कमजोर ही रही है और चाहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद...