जयपुर। एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर ने ग्रीन जॉब्स- एसएनजी मेमोरियल फंड की सीएसआर पहल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमन्त पारीक और ग्रीन जॉब्स के प्रतिनिधि श्री मुकेश गुप्ता ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगारपरक कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और जीवन कौशल में सक्षम बनाना है ताकि वे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इस करार के तहत कई कार्यक्रमों जैसे जागरूकता अभियान, कौशल विकास कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण सत्र, प्लेसमेंट ड्राइव, और जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, उद्योग सहयोग के माध्यम से छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्रीन जॉब्स के सहयोग से यह पहल छात्राओं को न केवल करियर विकास में बल्कि सतत विकास के माध्यम से समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर डॉ. हेमन्त पारीक ने कहा कि, "यह साझेदारी हमारे छात्राओं के भव...