Skip to main content

कोटा में मिलेगी उत्तर भारत के सरकारी स्कूल के बच्चों को निशुल्क कोचिंग, आवास एवं भोजन व्यवस्था



कोटा। शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए गठित एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर भारत के हिन्दी भाषी राज्यों के सरकारी विद्यालयों व विद्या भारती संस्थान के विद्यालयों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग, आवास एवं भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। इसकी घोषणा एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डाॅ.नवीन माहेश्वरी व डाॅ.बृजेश माहेश्वरी ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में की। इस अवसर पर परमार्थ न्यास से जुड़े सदस्यों ने शिक्षा संबल योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्टी डाॅ.नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इसके पीछे पे्ररणास्रोत वैंकुठवासी श्री लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी हैं, जिन्होंने हमें शिक्षा का महत्व समझाते हुए, परमार्थ की सीख दी। इसीलिए ट्रस्ट का नाम एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास रखते हुए कार्य शुरू किया गया है। परमार्थ के उद्देश्य से ही शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है, इसके तहत पहले वर्ष में 126 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 81 छात्राएं एवं 45 छात्रों का चयन किया जाएगा। चयन के लिए उन्हीं परिवारों के विद्यार्थी पात्र होंगे जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है। इसके लिए न्यास ने एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के साथ एमओयू किया गया है, जिसके तहत इन्हें एलन कोटा कैम्पस में निशुल्क नीट-2025 की तैयारी के लिए कोचिंग करवाई जाएगी। यह चयन एक वर्ष के लिए होगा। न्यास द्वारा भविष्य में भी शिक्षा व अन्य क्षेत्रों से जुड़े हुए कार्य किए जाएंगे।
डाॅ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास शिक्षा के उजियारे को घर-घर, गांव-ढ़ाणी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। इसके लिए आगामी 9 जून को बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में स्थित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवश्यक पात्रता के तहत विद्यार्थी को 12वीं विज्ञान में औसत 50 प्रतिशत तथा फिजिक्स, कैमेस्ट्री व बाॅयलोजी में भी 50 प्रतिशत प्राप्तांक होना जरूरी है। परीक्षा का परिणाम 16 जून को घोषित किया जाएगा और इसके लिए पढ़ाई 5 जुलाई को शुरू होगी। प्रश्नपत्र का प्रारूप बहुविकल्पी प्रश्न का होगा, कुल 120 प्रश्न दिए जाएंगे, जो कि 12वीं विज्ञान परीक्षा पर ही आधारित होंगे। इनमंे से 100 प्रश्न करने होंगे। भौतिक विज्ञान में 30 में से 25, कैमेस्ट्री में 30 में से 25 तथा जीव विज्ञान में 60 में से कोई 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। पोस्टर विमोचन के साथ ही सभी सातों राज्यों में परीक्षा केन्द्रों की संख्या और आवेदन भरने की प्रक्रिया की भी जानकारी दे दी गई। एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से निर्धन परिवारों की प्रतिभाओं के सपने पूरे करने के लिए शिक्षा संबल योजना की शुरुआत की जा रही है। न्यास के बोर्ड से अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं जिम्मेदार लोग जुड़े हैं। मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से ऐसे विद्यार्थियों के सपने पूरे करना है जिनकी प्रतिभा अभावों के कारण आगे नहीं बढ़ पाती। न्यास का लक्ष्य है कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए कार्य करे। ताकि प्रतिभाओ को आगे लाकर उनका कॅरियर संवारा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...