Skip to main content

राजकीय कन्या महाविद्यालय और ग्रीन जॉब्स के बीच एमओयू


जयपुर।
एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर ने ग्रीन जॉब्स- एसएनजी मेमोरियल फंड की सीएसआर पहल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमन्त पारीक और ग्रीन जॉब्स के प्रतिनिधि श्री मुकेश गुप्ता ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगारपरक कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और जीवन कौशल में सक्षम बनाना है ताकि वे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इस करार के तहत कई कार्यक्रमों जैसे जागरूकता अभियान, कौशल विकास कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण सत्र, प्लेसमेंट ड्राइव, और जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, उद्योग सहयोग के माध्यम से छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

ग्रीन जॉब्स के सहयोग से यह पहल छात्राओं को न केवल करियर विकास में बल्कि सतत विकास के माध्यम से समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर डॉ. हेमन्त पारीक ने कहा कि, "यह साझेदारी हमारे छात्राओं के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए एक सशक्त प्रयास है। हमारा उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर और कुशल बनाना है।"

इस समझौते के तहत दोनों पक्ष सामुदायिक जागरूकता, पंजीकरण कार्यक्रम और छात्राओं के फॉलोअप पर विशेष ध्यान देंगे ताकि वे अपने करियर के प्रति आश्वस्त और प्रेरित रह सकें।

यह पहल छात्राओं को एक नए आयाम में ले जाएगी, जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे सकेंगी और समाज के विकास में सहभागी बन सकेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...