Skip to main content

जेईई मेन 2025 परिणाम : टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स

कोटा, 23 अप्रैल 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से घोषित जेईई-मेन 2025 के रिजल्ट में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने श्रेष्ठता साबित की है। अब तक देखे गए परिणामों में टॉप-100 रैंक में एलन के 31 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की। इनमें 300/300 अंक लाने वाले एलन कोटा क्लासरूम स्टूडेंट ओमप्रकाश बेहरा ने  ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी परिणामों में 24 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर प्राप्त किया है। इसमें से 11 स्टूडेंट्स एलन से हैं। ऐसे में हर दूसरा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। इसके साथ ही सबसे अधिक 7 स्टूडेंट्स राजस्थान से हैं, इन 7 में से 6 एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट्स हैं। इन स्टूडेंट्स में ओमप्रकाश बेहरा को आल इंडिया रैंक-1, सक्षम जिंदल ने एआईआर-10, अर्नव सिंह ने एआईआर-11, राजित गुप्ता ने एआईआर-16, मोहम्मद अनस ने एआईआर-17, लक्ष्य शर्मा-एआईआर-22 हासिल की है। एलन डिजिटल के ऑनलाइन लाइव क्लासरूम कोर्स के स्टूडेंट अरित्रों रॉय ऑल इंडिया रैंक 51 पर रहे।
कुकरेजा ने कहा कि 100 पर्सेन्टाइल  स्कोर हासिल करने वाले 24 स्टूडेंट्स में राजस्थान के 7 , पश्चिम बंगाल के 2, महाराष्ट्र के 3, कर्नाटक का 1, तेलंगाना के 3, गुजरात के 2, दिल्ली के 2, उत्तर प्रदेश के 3, आंध्र प्रदेश के 1 स्टूडेंट हैं। अब तक देखे गए परिणामों में टॉप-100 में 31 स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। 25 क्लासरूम कोर्स से हैं तथा 6 स्टूडेंट्स डिस्टेंस लर्निंग व ऑनलाइन टेस्ट सीरिज के माध्यम से एलन से जुड़े  हैं।  एलन ऑनलाइन टेस्ट सीरीज की छात्रा देवदत्ता माझी ने भी 300/300 अंक हासिल कर आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...