Skip to main content

आईजीजेएस जयपुर 2025 में 28 देशों के 180 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने की अपनी उपस्थिति दर्ज, व्यापार के लिए नए अवसर व विकास की राह - जीजेईपीसी

जयपुर, 03 अप्रैल 2025: बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य के बीच, रत्न और आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) ने आज इंटरनेशनल जेम एंड ज्वैलरी शो (IGJS) जयपुर 2025 का उद्घाटन किया, जो भारत के रत्न और आभूषण उद्योग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतीय निर्यात पर 27% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया है।

जीजेईपीसी द्वारा आयोजित आईजीजेएस जयपुर का यह चौथा संस्करण 3 से 5 अप्रैल 2025 तक नोवोटेल, जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। सिक्योर  इस आयोजन का लॉजिस्टिक्स पार्टनर है। यह शो व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा देने और वैश्विक बाजारों में भारत की उपस्थिति को और मजबूत करने के लिए एक प्रमुख बी2बी प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है।

इस भव्य आयोजन का उद्घाटन कई सम्मानित हस्तियों द्वारा किया गया, जिनमें सेवानिवृत्त मेजर जनरल अनुज माथुर; श्रीमती शिल्पी आर. पुरोहित, संयुक्त आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र, राजस्थान सरकार; श्री गौरव जोशी, संयुक्त निदेशक एवं प्रमुख, एमएसएमई – विकास संस्थान, भारत सरकार, जयपुर; श्री शौनक पारिख, उपाध्यक्ष, जीजेईपीसी; श्री योगेंद्र गर्ग, क्षेत्रीय अध्यक्ष (राजस्थान), जीजेईपीसी; श्री डी. पी. खंडेलवाल, संयोजक, कलर्ड जेम स्टोन,पैनल, जीजेईपीसी; श्री कृष्ण बिहारी गोयल, संयोजक, चांदी पैनल, जीजेईपीसी; श्री अरविंद गुप्ता, संयोजक, एसईजेड पैनल, जीजेईपीसी; और श्री सिद्धार्थ एच, सीओओ, जीजेईपीसी शामिल थे।

शो के बारे में बोलते हुए जीजेईपीसी के उपाध्यक्ष शौनक पारिख ने कहा, “IGJS जयपुर 2025 भागीदारियों को मजबूत करने और वैश्विक संपर्कों के विस्तार के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। इस वर्ष, हमें 62 स्टॉलों पर 50 से अधिक कंपनियों की मेजबानी करते हुए गर्व हो रहा है और 28 देशों—अमेरिका, यूके, यूरोप, ओशिनिया, रूस और CIS क्षेत्र—से 180 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का स्वागत कर रहे हैं। यह बी2बी शो सहयोग को बढ़ावा देता है, व्यापार को गति देता है और बेहतरीन आभूषण उद्योग में नए अवसर खोलता है। जयपुर अपने असाधारण कारीगरों और शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध है, और IGJS जयपुर 2025 इसे वैश्विक खरीदारों के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनाता है। यह आयोजन अग्रणी निर्माताओं द्वारा प्रस्तुत  बेहतरीन रत्न और  आभूषण संग्रह को प्रदर्शित करता है, जिससे जयपुर को आभूषण उद्योग में नवाचार और उत्कृष्टता के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।”

इस अवसर पर, शौनक पारिख ने अमेरिकी प्रशासन द्वारा लगाए गए 27% टैरिफ पर भी अपने विचार व्यक्त किया, जो भारतीय रत्न और आभूषण निर्यात को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने अमेरिका से आग्रह किया कि वह भारत और अमेरिका के बीच दीर्घकालिक व्यापार साझेदारी की भावना को बनाए रखे, जो आपसी सम्मान और साझा आर्थिक हितों पर आधारित है। उन्होंने कहा, “यह टैरिफ हमारे लिए चुनौती और अवसर दोनों प्रस्तुत करता है। अल्पावधि में, यह भारत के अमेरिका को होने वाले 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात को बनाए रखने में कठिनाइयां पैदा कर सकता है। दीर्घावधि में, यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को नया रूप दे सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (Bilateral Trade Agreement) को आगे बढ़ाया जाए, क्योंकि यह टैरिफ से जुड़ी समस्याओं को हल करने और इस क्षेत्र के दीर्घकालिक हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा।”

जीजेईपीसी इस मुद्दे पर सभी हितधारकों से सक्रिय रूप से संपर्क कर रहा है ताकि अमेरिकी बाजार तक निरंतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके और उद्योग की विकास दर को बनाए रखने के लिए व्यावहारिक समाधान खोजे जा सकें।

जयपुर के रत्न एवं आभूषण क्षेत्र पर बात करते हुए शौनक पारिख ने कहा कि जीजेईपीसी इसे वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परिषद जयपुर में एक स्पेशल नोटिफाइड ज़ोन (SNZ) स्थापित करने के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रही है ताकि माइनर्स के साथ सीधे रफ स्टोन की आपूर्ति हो सके। यह पहल भारत डायमंड बोर्स और सूरत डायमंड बोर्स के सफल मॉडल की तर्ज पर होगी। इसके अलावा, 11 से 30 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित होने वाला 'इंडिया रफ जेमस्टोन सोर्सिंग शो' (IRGSS) इस क्षेत्र में रफ स्टोन की आपूर्ति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएगा। ये रणनीतिक प्रयास जयपुर को रत्न निर्माण और आभूषण निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे।

जीजेईपीसी के क्षेत्रीय अध्यक्ष (राजस्थान) योगेंद्र गर्ग ने कहा, “जयपुर जेम बोर्स को जीजेईपीसी ने जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन और राजस्थान सरकार के सहयोग से विकसित किया है। 43,828 वर्ग मीटर में फैला यह विश्वस्तरीय केंद्र न केवल निर्यात को बढ़ावा देगा बल्कि 60,000 नौकरियां सृजित करेगा, जिससे जयपुर वैश्विक स्तर पर रत्न और आभूषण का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।”

आईजीजेएस जयपुर अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और भारतीय निर्यातकों को एक साथ लाकर भारत को एक विश्वसनीय सोर्सिंग हब के रूप में मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जीजेईपीसी के समन्वयक जेरेमी कीट (एशिया पैसिफिक, ओशिनिया, यूके, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप) ने कहा, “हम एक लगातार विकसित हो रहे आभूषण उद्योग में हैं, जहां डिज़ाइन और मांग बदलती रहती है। खरीदारों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच सहयोग से ही नवाचार संभव है।” वहीं, लैटिन अमेरिका की समन्वयक अली पास्तोरीनी ने कहा, “यह चुनौतीपूर्ण समय है, लेकिन एकजुटता ही सफलता की कुंजी है। भारत को केवल अमेरिका पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि लैटिन अमेरिका जैसे नए बाजारों की संभावनाओं को भी तलाशना चाहिए।”

प्रदर्शनी के पहले ही दिन जबरदस्त व्यावसायिक गतिविधि देखी गई। काम्या ज्वेल्स के संस्थापक जिनेश मेहता ने कहा, “हम ग्राहक बैठक में इतने व्यस्त रहे कि हमें लंच ब्रेक तक का समय नहीं मिला!”

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...