Skip to main content

गोदरेज जर्सी ने वित्त वर्ष ‘26 के लिए किया 3x3 रणनीति का अनावरण किया: घरेलू स्तर पर पहुंच बढ़ाने, बाज़ार विस्तार और उत्पाद नवोन्मेष के साथ-साथ तीन हीरो श्रेणियों पर होगा ध्यान

दक्षिण भारत के डेयरी उद्योग से जुड़े अग्रणी ब्रांड, गोदरेज जर्सी ने आज वित्त वर्ष ‘26 के लिए अपनी उल्लेखनीय 3x3 लीपफ्रॉग रणनीति का अनावरण किया। इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है, कंपनी की उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करना, बाज़ार में पैठ बनाना और निरंतर नवोन्मेष के ज़रिये उपभोक्ताओं के अनुभव को बेहतर बनाना। गोदरेज जर्सी तीन मुख्य उत्पादों-बादाम दूध, पनीर और दही पर ध्यान केंद्रित कर खुद को डेयरी के मूल्यवर्द्धित खंड की प्रमुख इकाई बनने के लिए तैयार कर रही है।

इस रणनीति के तीन प्राथमिक उद्देश्य हैं:

  • घरेलू पहुंच का विस्तार: आंध्र-तेलंगाना (एपीटी) में हमारे "मूल्यवर्द्धित उत्पाद" पोर्टफोलियो के लिए परीक्षण बढ़ाना
  • बाज़ार विस्तार: आंध्र-तेलंगाना (एपीटी) के क्षेत्रीय बाज़ारों में बादाम दूध और पनीर की पहुंच बढ़ाना
  • उत्पाद नवोन्मेष: विशेष रूप से मूल्य-वर्धित उत्पादों (वीएपी) में निरंतर नवोन्मेष को प्राथमिकता देना, ताकि उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के अनुरूप उत्पादों की आपूर्ति हो।

गोदरेज जर्सी के मुख्य कार्यकारी, भूपेंद्र सूरी ने कहा, "वित्त वर्ष ‘26 की ओर बढ़ते हुए हमारी विकास रणनीति सनराइज़ श्रेणियों में केंद्रित है। 3x3 लीपफ्रॉग रणनीति हमें बाज़ार विस्तार में तेज़ी लाने, अपनी उपभोक्ता पेशकशों को बढ़ाने और निरंतर नवोन्मेष, रणनीतिक निवेश और लक्षित साझेदारी के ज़रिये सतत विकास को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। इसके अतिरिक्त, हमारा लक्ष्य है, अपने मूल्य वर्धित उत्पादों (वीएपी) पोर्टफोलियो का विस्तार कर अपनी बाज़ार हिस्सेदारी को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाना, जिससे दक्षिण भारत के डेयरी बाज़ार में हमारी अग्रणी स्थिति और मज़बूत होगी। इन रणनीतियों के साथ, गोदरेज जर्सी अगले दो साल के भीतर तेलंगाना में 1,000 करोड़ रुपये की आय की उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है, जो हमारे बाज़ार में प्रवेश, उत्पाद नवोन्मेष और उपभोक्ताओं से गहरे जुड़ाव से प्रेरित है।"

ब्रांड अपने मार्केटिंग निवेश को बढ़ाने के लिए भी तैयार है, जिसमें विकास को गति देने के लिए अगली पीढ़ी की मार्केटिंग रणनीतियों को शामिल किया गया है। इसके तहत बादाम मिल्क के लिए प्रसिद्ध अभिनेता राणा दग्गुबाती और पनीर पोर्टफोलियो के लिए विस्मई फूड्स के मशहूर शेफ, तेजा के साथ हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट हासिल करना शामिल है, ताकि गोदरेज जर्सी की बाज़ार उपस्थिति को बढ़ाया जा सके और प्रमुख उपभोक्ता खंडों में ब्रांड रिकॉल बढ़ाई जा सके।

गोदरेज जर्सी अपने नए उत्पाद पैकेजिंग के साथ पैकेज्ड पनीर बाज़ार में क्रांति ला रहा है, जो असाधारण बनावट और समृद्ध स्वाद का बेजोड़ संयोजन पेश करती है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि पकाने के दौरान एकदम नरम रहे और टूटे नहीं। यह उत्पाद दक्षिण भारत के उपभोक्ताओं की एक बड़ी परेशानी दूर करता है और वह है, पनीर के स्वादिष्ट व्यंजन कैसे पकाएं। एक बार उपयोग करने योग्य, 200 ग्राम सुविधाजनक पैके में एक क्यूआर कोड होता है जिसके ज़रिये उपभोक्ता शेफ तेजा के विभिन्न आकर्षक, पकाने में आसान पनीर के व्यंजनों की विधि देख सकते हैं।

कंपनी उपभोक्ताओं की ज़रूरतों पर विशेष ध्यान देते हुए नए उत्पाद नवोन्मेष लॉन्च करने के लिए अनुसंधान एवं विकास में भारी निवेश कर रही है। वित्त वर्ष ‘26 में अनुसंधान एवं विकास खर्च में अपेक्षित 50% वृद्धि के साथ, गोदरेज जर्सी नए, नवोन्मेषी उत्पाद लॉन्च करने के लिए तैयार है जो इसकी पेशकशों को बढ़ाएंगे, इसके बाजार नेतृत्व को मज़बूत करेंगे और उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे।

गोदरेज जर्सी के विपणन प्रमुख (मार्केटिंग हेड), शांतनु राज ने कहा, "आज का उपभोक्ता परिदृश्य पहले से कहीं ज़्यादा गतिशील है, और अग्रणी बने रहने के लिए उनकी बदलती प्राथमिकताओं के साथ तालमेल बनाए रखना ज़रूरी है। हम मूल्यवर्द्धित उत्पादों पर ध्यान देकर ज़्यादा से ज़्यादा घरों को जोड़ना चाहते हैं और सुविधा, स्वाद तथा नवोन्मेष पेश करने के प्रति प्रतिबद्धता के साथ बाज़ार का विस्तार करना चाहते हैं। हम इसके लिए, आंध्र तेलंगाना (एपीटी) में विज्ञापन और संचार को बढ़ा रहे हैं और अगले साल तेलंगाना के भीतर अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार 20,000 आउटलेट तक कर रहे हैं, ताकि जागरूकता तथा परीक्षण दोनों को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा, गोदरेज जर्सी बादाम मिल्क अगले 2 सालों में 100 करोड़ रुपये का ब्रांड बनने की राह पर है। हम त्वरित वाणिज्य और आधुनिक व्यापार सहित कई चैनलों पर अपनी उपस्थिति बढ़ा रहे हैं। डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि को उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ जोड़कर हम जुड़ाव बढ़ाना, उपलब्धता को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि गोदरेज जर्सी दक्षिण भारत में एक विश्वसनीय विकल्प बना रहे।"

ब्रांड बेहद प्रतिस्पर्धी डेयरी खंड में गोदरेज जर्सी दही की उपस्थिति का विस्तार करना चाहता है। घर जैसी गुणवत्ता के लिए जाना जाने वाला, गोदरेज जर्सी दही समृद्ध, गाढ़ा और मलाईदार होता है। यह घर में जमाए गए दही से काफी मिलता-जुलता है, इसलिए यह प्रामाणिकता पसंद करने वाले उपभोक्ताओं के लिए पसंदीदा विकल्प बनाता है। शुद्ध, ताज़े दूध से जमाया गया यह दही गाढ़ा बना रहता है और इसमें पानी अलग नहीं होता, जो बेहतर गुणवत्ता के प्रमुख संकेतक है। आंध्र-तेलंगाना (एपीटी) के उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया से पता चलता है गाढ़े दही को लोग प्राथमिकता देते हैं और इस तरह गोदरेज जर्सी दही को हर भोजन को बढ़ाने के लिए एक आदर्श अतिरिक्त के रूप में पेश करता है।

गोदरेज जर्सी का लक्ष्य है, शहरी और ग्रामीण दोनों बाज़ारों में रणनीतिक विस्तार के ज़रिये बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक पहुंचना। ब्रांड की बहुआयामी रणनीति रोमांचक भविष्य के लिए मंच तैयार कर रही है। ब्रांड महत्वाकांक्षी उत्पाद नवोन्मेष के एजेंडे और उपभोक्ताओं से जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित कर अपेक्षाकृत अधिक बाज़ार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए खुद को तैयार करते हुए समूह की विश्वसनीयता, गुणवत्ता और वेलनेस (तंदुरुस्ती) की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...