Skip to main content

बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कटौती के पश्चात 400 दिनों की विशेष जमा योजना को बंद करने की घोषणा की तथा अन्य अवधि की सावधि जमा पर भी ब्याज दरें घटाईं

 


मुंबई, 12 अप्रैल, 2025: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ इंडिया ने 15 अप्रैल 2025 से से प्रभावी करते हुए अपनी 400 दिनों के लिए, 7.30% की अधिकतम ब्याज दर वाली विशेष जमा योजना को बंद करने की घोषणा की है तथा विभिन्न परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर भी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। बैंक ने 3.00 करोड़ रुपये से कम की राशि वाली सावधि जमा पर अपनी दरें घटा दी हैं और अब 91 दिनों से 179 दिनों तक की जमा पर 4.25% और 180 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए 5.75% ब्याज दे रहा है। एक वर्ष की अवधि वाली जमा पर 7.05% ब्याज मिलेगा, जबकि 1 वर्ष से 2 वर्ष तक की अवधि वाली जमा पर 6.75% ब्याज मिलेगा। 3 करोड़ से अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम की राशि वाले जमाराशियों पर बैंक 91 दिनों से 179 दिनों की जमाराशियों पर 5.75%, 180 दिनों से 210 दिनों तक की अवधि के लिए 6.25% और 211 दिनों से अधिक और एक वर्ष से कम की जमाराशियों पर 6.50% ब्याज देगा। एक वर्ष की अवधि के लिए जमाराशियों पर 7.05% ब्याज मिलेगा, जबकि 1 वर्ष अधिक और 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.70% ब्याज मिलेगा। संशोधित दरें 15 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। 6 महीने और उससे अधिक की परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाराशियों पर सुपर सीनियर सिटीजन की जमाराशियों पर 0.65% और सीनियर सिटीजन की 3 करोड़ रुपये से कम की जमाराशियों पर 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...