Skip to main content

गोदरेज वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक के लिए वहनीय उत्पादों के साथ मुंबई के बुनियादी ढांचे का कर रही है विस्तार

 

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप का निर्माण व्यवसाय, टेम्पररी एक्सेस ब्रिज (टैब -अस्थायी पहुंच पुल) के लिए 3,500 से अधिक प्रीकास्ट कंक्रीट सैक्रिफिशियल स्लैब और सैक्रिफिशियल फॉर्मवर्क के लिए 500 प्रीकास्ट कंक्रीट टैब कॉम्पोनेन्ट का निर्माण और आपूर्ति कर मुंबई के इंट्रा-सिटी परिवहन नेटवर्क को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हर प्रीकास्ट कंक्रीट सैक्रिफिशियल स्लैब को मज़बूती और स्थायित्व के उच्च मानकों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह परियोजना बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे के लिहाज़ से उन्नत समाधान प्रदान करने में गोदरेज की विश्वसनीय विशेषज्ञता को दर्शाती है जो नवोन्मेषी और वहनीय भी हैं। गोदरेज, कोर इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं में पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अमल में लाकर वहनीय विकल्पों के साथ भारत के शहरी भविष्य को आकार देने में मदद कर रहा है और इस तरह प्रगति को पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी के साथ संतुलित किया जा रहा है।

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के कार्यकारी उपाध्यक्ष और निर्माण व्यवसाय के व्यवसाय प्रमुख, अनूप मैथ्यू ने कहा, "हम निर्माण से जुड़े नवोन्मेषी और वहनीय समाधान प्रदान कर भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में तेज़ी लाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम पर्यावरण पर कम दुष्प्रभाव डालने वाली निर्माण सामग्री और सर्कुलर निर्माण प्रथाओं को अपनाकर भारत में वहनीय बुनियादी ढांचे के विकास के भविष्य में सक्रिय योगदान कर रहे हैं। मौजूदा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक परियोजना में हमारा योगदान इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अपेक्षाकृत अधिक वहनीय निर्माण सामग्री के ज़रिये और संसाधन का दक्षता से इस्तेमाल कर हम संरचनात्मक मज़बूती और वांछित वहनीयता सुनिश्चित करते हुए इस परियोजना के पर्यावरण पर होने वाले संभावित दुष्प्रभाव को कम करने में मदद कर रहे हैं। इससे गोदरेज की भारत के बुनियादी ढांचे को अधिक ज़िम्मेदारी से बनाने की प्रतिबद्धता रेखांकित होती है और वहनीयता का हमारे इंजीनियरिंग समाधानों में सबसे प्रमुख स्थान है।"

 

गोदरेज के प्रीकास्ट कंक्रीट कॉम्पोनेन्ट के कंक्रीट मिक्स डिज़ाइन में 10% रिसाइकल किए गए (पुनर्चक्रित) कंक्रीट एग्रीगेट (आरसीए) का उपयोग किया गया है, जिसका उत्पादन मुंबई के विक्रोली में स्थित इसके अत्याधुनिक कंक्रीट मलबे के रीसाइक्लिंग संयंत्र में उत्पादित किया जाता है। पूरी तरह से हरित ऊर्जा द्वारा संचालित इस संयंत्र ने अपनी उन्नत विनिर्माण दक्षता और पर्यावरण मानकों के लिए भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) 'ग्रीनको गोल्ड' प्रमाणन प्राप्त किया है। गोदरेज निर्माण और भवन तोड़ने से निकले कचरे को शानदार भवन और निर्माण सामग्री में बदलकर, रियल एस्टेट और निर्माण उद्योग में सर्कुलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने के प्रयास का नेतृत्व कर रही है।

यह परियोजना वहनीय निर्माण सामग्री के लिहाज़ से अग्रणी, गोदरेज के नेतृत्व को प्रदर्शित करती है, जो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए विश्वसनीय भागीदार है। रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र पर पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम करने का दबाव है, ऐसे में गोदरेज नवोन्मेष, प्रदर्शन और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी को संतुलित करने के लिहाज़ से नए मानक स्थापित कर रहा है। इससे साबित होता है कि इस तरह के पर्यावरण के प्रति जागरूक विकल्प हम सभी को भारत के बुनियादी ढांचे के विकास को सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

 

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...