Skip to main content

अर्बन कंपनी लिमिटेड ने आईपीओ के जरिए ₹1900 करोड़ तक जुटाने के लिए सेबी के पास डीआरएचपी दाखिल किया

 


विभिन्न होम और ब्यूटी श्रेणियों में गुणवत्ता आधारित सेवाओं और समाधानों के लिए एक टेक्नोलॉजी-आधारित, फुल-स्टैक ऑनलाइन सेवा बाज़ार संचालित करने वाली कंपनी अर्बन कंपनी लिमिटेड ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ("सेबी") के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस ("डीआरएचपी") दाखिल किया है। कंपनी का लक्ष्य प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से ₹1900 करोड़ (₹19000 मिलियन) जुटाना है, जिसमें ₹1 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी।

इस ऑफर में ₹4290 मिलियन (₹429 करोड़) तक के इक्विटी शेयरों का ताजा इश्यू (''फ्रेश इश्यू'') और विक्रय शेयरधारकों द्वारा ₹14710 मिलियन (₹1471 करोड़) तक के शेयरों की बिक्री का ऑफर (''ऑफर फॉर सेल'') शामिल है।

कंपनी के प्रमोटर अभिराज सिंह भाल (चेयरपर्सन, मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर), राघव चंद्रा (एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर और चीफ टेक्नालजी ऑफिसर और प्रॉडक्ट ऑफिसर) और वरुण खेतान (एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) हैं।

निवेशकों में शामिल हैं: एक्सेल इंडिया IV (मॉरीशस) लिमिटेड, एलिवेशन कैपिटल V लिमिटेड (जिसे पहले SAIF पार्टनर्स इंडिया V लिमिटेड के नाम से जाना जाता था), VYC11 लिमिटेड, बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II लिमिटेड, नैस्पर्स वेंचर्स B.V., इंटरनेट फंड V Pte. Ltd., थिंक इन्वेस्टमेंट PCC, आरोही सीड SPC - आरोही सीड SP-1, वेलिंगटन हैडली हार्बर AIV मास्टर इन्वेस्टर्स (केमैन) III, लिमिटेड, ABG कैपिटल और DF इंटरनेशनल पार्टनर्स आदि।

रेडसीर रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त नौ महीनों में, अर्बन कंपनी शुद्ध लेनदेन मूल्य ("NTV") के आधार पर भारत में अग्रणी ऑनलाइन फुल-स्टैक होम और ब्यूटी सर्विसेज प्लेटफॉर्म थी।

कंपनी की उपस्थिति 31 दिसंबर 2024 तक भारत, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सिंगापुर और सऊदी अरब (KSA) के 59 शहरों में है, जिनमें से 48 शहर भारत में हैं। कंपनी के प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपभोक्ता विभिन्न सेवाएं जैसे कि सफाई, कीट नियंत्रण, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग, बढ़ईगिरी, उपकरण सेवा और मरम्मत, पेंटिंग, स्किनकेयर, हेयर ग्रूमिंग और मसाज थेरेपी की बुकिंग कर सकते हैं। ये सेवाएं प्रशिक्षित और स्वतंत्र सेवा पेशेवरों द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधानुसार प्रदान की जाती हैं। वित्त वर्ष 2023 और 2024 में, अर्बन कंपनी ने ‘नेटिव’ ब्रांड नाम के तहत क्रमशः वाटर प्यूरीफायर और इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक लॉन्च करके घरेलू समाधानों में विस्तार किया।

इक्विटी शेयरों को बीएसई लिमिटेड (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर ("बीआरएलएम") हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण

जयपुर। माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, जवाहर नगर के नवनिर्मित एमपीएस कल्चरल सेंटर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संस्कृति और पर्यटन मंत्री (भारत सरकार) थे, जिनके करकमलों से लोकार्पण किया गया और आधिकारिक तौर पर इस केंद्र के द्वार छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खोल दिये गए। इस अवसर पर माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री केदारमल भाला, उपाध्यक्ष श्री बजरंग लाल बाहेती, महासचिव शिक्षा श्री मधुसूदन बिहाणी, कोषाध्यक्ष श्री अनिल कुमार शारडा, मानद सचिव श्री (सीए) अमित गट्टानी, भवनमंत्री श्री सुमित काबरा, महामंत्री समाज श्री मनोज मून्दड़ा, विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक वैद व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।  कल्चरल सेंटर का निर्माण छात्रों में रचनात्मकता, वैज्ञानिक-तकनीकी विकास, कौशल-विकास के साथ-साथ छात्रों की ललित कलाओं में दक्षता के लिए माहेश्वरी शिक्षा समिति का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। समारोह का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।  विद्यालय के सभागार 'तक्षशिला' में मुख्य अतिथि का पुष्पहार, शॉल, साफा और स्मृति चिन्ह के साथ स्वागत...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन

साझा संसार फाऊंडेशन नीदरलैंड्स की पहल पर गणगौर त्योंहार पर विशेष 'भारतीय लोकगीत : जीवन में चेतना' विषय पर ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में डॉ रामा तक्षक के सान्न्ध्यि में, भारत से सुनीता महेश्वरी, स्पेन से पूजा अनिल, केन्या से कल्पना पारीक, दोहा कतर से विनीता कंँवर राठौड़, दुबई से अनु बाफना विदुषियों ने भाग लिया। इसका  संयोजन व सभी प्रतिभागियों व श्रोताओं का स्वागत नीदरलैंड्स से अश्विनी केगांवकर ने किया। साथ ही इस आयोजन का बहुत ही जीवंत मंच संचालन केन्या से सारिका फलोर ने किया।  साझा संसार फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ रामा तक्षक ने अपने बीज वक्तव्य में  'भारतीय लोकगीतों में जीवन चेतना' पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोकगीत मानव जीवन की चेतना की ऊष्मा हैं। यह ऊष्मा जागरूकता की आग है। मानव की जीजीविषा, प्रेम और आध्यात्मिक प्यास इसका सबसे सुंदर उदाहरण हैं। सुनीता महेश्वरी ने बताया कि लोकगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने अपनी पुस्तक 'आराधना के स्वर' से ''बहे प्रम पावन गंगा'' रचना की पंक्तियों के साथ साथ सुहाग देती गौरां, सौभाग्य देते ईसर, सुहाग...