Skip to main content

Posts

राजकीय कन्या महाविद्यालय और ग्रीन जॉब्स के बीच एमओयू

जयपुर। एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर ने ग्रीन जॉब्स- एसएनजी मेमोरियल फंड की सीएसआर पहल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमन्त पारीक और ग्रीन जॉब्स के प्रतिनिधि श्री मुकेश गुप्ता ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रोजगारपरक कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और जीवन कौशल में सक्षम बनाना है ताकि वे रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इस करार के तहत कई कार्यक्रमों जैसे जागरूकता अभियान, कौशल विकास कार्यशालाएँ, प्रशिक्षण सत्र, प्लेसमेंट ड्राइव, और जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, उद्योग सहयोग के माध्यम से छात्राओं को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्रीन जॉब्स के सहयोग से यह पहल छात्राओं को न केवल करियर विकास में बल्कि सतत विकास के माध्यम से समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर डॉ. हेमन्त पारीक ने कहा कि, "यह साझेदारी हमारे छात्राओं के भव...

वीरेंद्र टाइनी टॉट्स पैराडाइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

जयपुर। सिरसी रोड स्थित वीरेंद्र टाइनी टॉट्स पैराडाइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम "ऊर्जा" का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय निदेशक श्री राहुल यादव, श्रीमती सुशीला यादव व मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय जयपुर श्री राजेंद्र कुमार हंस, श्री विक्रम सिंह गजराज, स्कूल हेड ऑफ असेंबली श्री रामबाबू यादव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलित कर की।  जिसके बाद छात्र छात्राओं ने गायन, वादन और नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। छोटे-छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आगंतुकों का मन मोह लिया।अतिथियों एवं शाला परिवार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए  पुरस्कार दिये। निदेशक श्री राहुल यादव  ने अपने उद्दबोधन में कहा कि विद्यालय छोटे से प्राइमरी स्कूल के रूप में आरंभ हुआ था जो आज एक वटवृक्ष बन समूचे क्षेत्र को अपनी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार रूपी छाया प्रदान कर रहा है।  प्रधानचार्य  पूजा  यादव ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वो उस क्षेत्र को चुने जिसमें उनकी रुचि हो।...

"आओ खुलकर बात करें" में छात्राओं ने रखी मन की बात

जयपुर। एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल में महिला प्रकोष्ठ द्वारा राज्य महिला नीति के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने बताया कि आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं की जागरूकता और उनके स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न गतिविधियां हुईं।  आई चेकअप कैंप : यह शिविर वैल्यू केयर ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक छात्राओं की आंखों की जांच की गई। ईएचसीसी अस्पताल की विशेषज्ञ सुश्री गुंजन नाथावत ने छात्राओं की आंखों का परीक्षण किया और दृष्टि को स्वस्थ रखने के उपाय सुझाए। वैल्यू केयर ग्रुप के विकाश रूस्तगी ने शिविर की विशेषताएं बताईं।  अनौपचारिक चर्चा : मुख्य वक्ता डॉ. नीता पाटनी ने छात्राओं के साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट और महिलाओं के अधिकारों पर खुली चर्चा की। उन्होंने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  रहिए स्वस्थ, अपनाएं योग : डॉ. शोभा सिंह ने युवाओं के जीवन में योग की महत्ता पर प्रक...

बच्चों ने एक दूसरे की कलाई पर बांधे रक्षासूत्र

जयपुर।  सिरसी रोड स्थित  वीरेंद्रा टाइनी टॉट्स पैराडाइज स्कूल में  रक्षा बंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। संस्था प्रधान राहुल यादव ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला व बहन की रक्षा के साथ समाज, देश तथा संस्कृति की रक्षा का महत्व बताया। इस मौके राखी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया इसके अलावा स्कूल के सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

डॉ. तोमर ने सड़क हादसे में घायलों की पूछी कुशलक्षेम

चंदवाजी के निम्स अस्पताल में घायलों  की कुशलक्षेम पूछते निदेशक डॉक्टर अनुराग तोमर।  निम्स अस्पताल में सात घायलों का चल रहा है उपचार  जयपुर। शाहपुरा के समीप अलवर तिराहे पर सोमवार सुबह ट्रेलर तथा रोडवेज बस की टक्कर में घायल सात जनों का निम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।  हादसे में घायलों को उपचार के लिए चंदवाजी के निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां सात घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल के निदेशक डॉ. अनुराग तोमर ने उपचाराधीन घायलों से कुशलक्षेम पूंछी और घटना की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्टाफ से इलाज में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। गौरतलब है कि भीषण सड़क हादसे में तीन जनों की मौत तथा आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए थे।

छात्रों को इंटर्नशिप, शोध प्रबंध और प्रैक्टिकल के लिए मिलेंगे और अधिक अवसर

जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने कृशिव हेल्थकेयर (खंडाका अस्पताल), जयपुर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। खंडाका अस्पताल अपनी व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहचाना जाता है। यह समझौता 5 साल की अवधि के लिए प्रभावी होगा। इसके तहत, आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के स्नातकोत्तर छात्रों और शोध विद्वानों को इंटर्नशिप, शोध प्रबंध और प्रैक्टिकल के लिए प्रशिक्षण के और अधिक अवसर मिल सकेंगे। इस तरह विद्यार्थियों के पेशेवर विकास को बढ़ाया जा सकेगा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उन्हें महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव हासिल होगा। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने कृशिव हेल्थकेयर (खंडाका अस्पताल) के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर  यह समझौता आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में अपने छात्रों और शोध विद्वानों के शैक्षणिक और व्यावहारिक अनुभवों को बढ़ाना है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी की ओर से डॉ. पी आर सोडानी ने और कृशिव हेल्थकेयर (खंडाका अस्पताल) की ओर से मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. के जी कुमावत ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आईआईए...

साहित्य का विश्व रंग 'प्रेम की वह बात' सम्पन्न

एमस्टर्डम।  विश्वरंग, हालैण्ड से साझा संसार, वनमाली सृजनपीठ व प्रवासी भारतीय साहित्य शोध केंद्र के 'साहित्य का विश्वरंग' का आयोजन 'प्रेम की वह बात' हाल ही में वरिष्ठ कवि, कथाकार तथा रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व विश्वरंग के निदेशक संतोष चौबे की अध्यक्षता में ऑनलाइन सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में, भारतीय ज्ञानपीठ के पूर्व निदेशक व विश्वरंग के सह निदेशक लीलाधर मंडलोई की विशिष्ट उपस्थिति के साथ, अमेरिका से  शशि पाधा व श्वेता सिन्हा, दुबई से स्नेहा देव, दोहा कतर से शालिनी गर्ग व भारत से डॉ प्रतापराव कदम ने भाग लिया। इस आयोजन का संचालन अमेरिका से विनीता तिवारी ने किया।  इस अवसर पर संतोष चौबे जी ने कहा कि साझा संसार, पिछले पाँच बरस से 'साहित्य का विश्वरंग' आयोजन, वैविध्य के साथ गतिमान है। आज के इस आयोजन में, प्रेम की पवित्रता, पूरी श्रंखला में देखने में आई। उन्होंने बताया कि प्रेम की परिभाषा बहुत व्यापक है। उन्होंने उर्दू और खासकर पंजाबी कहानियों में प्रेम के खुलेपन की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि अब कहानियों में, युवा पीढ़ी में, खुलेपन के साथ प्रेम की अभि...

वर्ल्ड साइकिल डे पर 3 जून को होगी महिला साइक्लोथॉन ‘गो ग्रीन’

जयपुर। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर लाइफ साइंसेज तथा राजस्थान पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण केंद्र की ओर से 3 जून को वर्ल्ड साइकिल डे के अवसर पर महिला साइक्लोथॉन ‘गो ग्रीन’ आयोजित की जाएगी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा एपीजे अब्दुल कलाम गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, गंगापोल, जयपुर के सहयोग से होने वाली यह साइक्लोथॉन सुबह 5:30 बजे होटल क्लार्क्स आमेर से रवाना होगी। यह गिरधर मार्ग, अपेक्स सर्किल, एनडब्ल्यूआर कार्यालय से होती हुई रवानगी स्थल पर ही संपन्न होगी। कार्यक्रम संयोजक हेमंत पारीक ने बताया कि साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए अब तक 250 रजिस्‍ट्रेशन हो चुके हैं। यह नि:शुल्‍क है। साइक्लोथॉन का उद्देश्य पर्यावरणीय जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाना है। साथ ही साइक्लिंग को एक स्थायी और स्वस्थ जीवनशैली के रूप में उजागर करना है।

कोटा में मिलेगी उत्तर भारत के सरकारी स्कूल के बच्चों को निशुल्क कोचिंग, आवास एवं भोजन व्यवस्था

कोटा ।   शिक्षा के क्षेत्र में निर्धन व प्रतिभावान विद्यार्थियों के सपने पूरे करने के लिए गठित एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास की ओर से शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर भारत के हिन्दी भाषी राज्यों के सरकारी विद्यालयों व विद्या भारती संस्थान के विद्यालयों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग, आवास एवं भोजन की व्यवस्था दी जाएगी। इसकी घोषणा एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डाॅ.नवीन माहेश्वरी व डाॅ.बृजेश माहेश्वरी ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में की। इस अवसर पर परमार्थ न्यास से जुड़े सदस्यों ने शिक्षा संबल योजना के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी डाॅ.नवीन माहेश्वरी ने बताया कि इसके पीछे पे्ररणास्रोत वैंकुठवासी श्री लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी हैं, जिन्होंने हमें शिक्षा का महत्व समझाते हुए, परमार्थ की सीख दी। इसीलिए ट्रस्ट का नाम एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास रखते हुए कार्य शुरू किया गया है। परमार्थ के उद्देश्य से ही शिक्षा संबल योजना शुरू की गई है, इसके तहत पहले वर्ष में 126 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें 81 छात्राएं एवं 45...

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में 100% ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप

जयपुर ।   आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय ने 2023-25 बैच के लिए 100% समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट सीजन को प्रभावी ढंग से पूरा किया है। इंटर्नशिप प्रमुख दो-वर्षीय कार्यक्रमों- एमबीए (हॉस्पिटल मैनेजमेंट और हेल्थ मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट), और एमबीए (विकास डवलपमेंट मैनेजमेंट) के लिए आयोजित की गई थी। समर इंटर्नशिप मई 2024 से जून 2024 तक शुरू होने वाला 8 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण है। उच्चतम वेतन 25000 रुपये प्रति माह दर्ज किया गया था। इंटर्नशिप प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी 364 छात्रों को प्रति माह औसतन 10525 रुपये का वजीफा दिया गया। (हॉस्पिटल मैनेजमेंट और हेल्थ मैनेजमेंट)के कुल 227 छात्रों, एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट) के 126 छात्रों और एमबीए (डवलपमेंट मैनेजमेंट) के 11 छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में बहुमुखी भूमिकाओं में इंटर्नशिप की पेशकश की गई थी। प्लेसमेंट विभाग द्वारा हाइलाइट किए गए प्रमुख भर्ती क्षेत्र अस्पताल, सार्वजनिक स्वास्थ्य संगठन, कंसल्टेंसी, एफएमसीजी, एनजीओ, डायग्नोस्टिक्स, स्वास्थ्य आईटी, चिकित्सा उपकरण और फार्मास्यूटिकल्स थे। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडे...

पर्यावरण जागरूकता के लिए दिया जाएगा सत्यनारायण दत्त माथुर बेस्ट टेरेस गार्डन अवार्ड

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा जन-जन को टेरेस गार्डन के महत्व से परिचित करवाने के लिए शहीद मेजर आलोक माथुर मेमोरियल समिति की ओर से सत्यनारायण दत्त माथुर बेस्ट टेरेस गार्डन अवार्ड दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। विजेताओं का चयन 7 सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा। पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी सत्यनारायण दत्त माथुर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर घोषित यह अवार्ड मेल-फीमेल के लिए अलग-अलग कैटेगिरी में दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में विजेताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा 101 विभिन्न किस्म के पौधे वाले गमले दिए जाएंगे। शहीद मेजर आलोक माथुर मेमोरियल समिति के सचिव  मुकेश दत्त माथुर ने बताया कि आज के समय में टैरेस गार्डनिंग या रूफटॉप गार्डनिंग काफी पॉपुलर है। अब लोग अपने घर की छत पर टेरेस गार्डन बनाना पसंद करने लगे हैं। शहरों में लगातार बढ़ती जनसंख्या से पेड़-पौधे और खेती की जमीनें कम होती जा रही हैं। शहरों में कम जगह होने के चलते गार्डनिंग के शौकीन लोग घर की छतों पर कई तरह के पेड़-पौधे उगा रहे हैं। अब तो टेरिस...

श्री राधेगोविंद चरणार्पित सेवा ट्रस्ट ने वाटर कूलर किया भेंट

  जयपुर। श्री राधे गोविन्द चरणार्पित सेवा ट्रस्ट द्वारा डेंटल कॉलेज, शास्त्री नगर हेतु 150 लीटर क्षमता का वाटर कूलर भेंट किया गया जिसका लोकार्पण राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री प्रशांत अग्रवाल के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। समारोह में दंत चिकित्सालय के प्रधान आचार्य डॉ. विनय अग्रवाल, अधीक्षक डॉ संकल्प मित्तल, डॉ मनोज अग्रवाल, डॉ प्रियंका, डॉ नेहा गोयल,  ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी एवम से. नि. न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय दीपक माहेश्वरी,  अन्य ट्रस्टी गण बी.एल.गुप्ता, रेनू माहेश्वरी, रेजिंग राहत फाउंडेशन के सदस्य निखिल भी उपस्थित रहे। ट्रस्टी संजय माहेश्वरी ने बताया कि यह वाटर कूलर डेंटल कॉलेज में प्रतिदिन आने वाले लगभग 800 से 1000 मरीजों की सुविधार्थ भेंट किया गया है। वाटर कूलर का लोकार्पण होते ही प्रांगण में मौजूद मरीजों एवम परिजनों ने ठंडे पानी का लाभ उठाना प्रारंभ कर दिया।

धूमधाम से निकली श्री चित्रगुप्त भगवान की भव्य शोभायात्रा

जयपुर।   कायस्थ जनरल सभा, जयपुर के तत्वाधान में श्री चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर मंगलवार शाम भव्य शोभायात्रा बापू नगर के मोती पार्क से निकली। विधायक कालीचरण सराफ ने श्री चित्रगुप्त जी की पूजन करके शोभायात्रा को रवाना किया। सभा के कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सक्सेना मधुकर एवं राधा मोहन माथुर ने बताया कि पदयात्रा मंगल मार्ग सावित्री पथ दत्त मोहल्ला होती हुई श्री चित्रगुप्त ज्ञान मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया एवं जगह-जगह जलपान करवाया गया। ज्ञान मंदिर में भजन संध्या के साथ सभा अध्यक्ष अनूप बरतरिया एवं वरिष्ठ पत्रकार मुकेश माथुर ने श्री चित्रगुप्त जी की आरती की। मीडिया प्रभारी मुकेश दत्त माथुर एवं महासचिव अनिल माथुर ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा 5 आकर्षित झांकिया बैंड बाजा आदि  शामिल हुए। जयपुर के विभिन्न कायस्थ संगठनों के सैकड़ों कायस्थ सदस्य शोभायात्रा में शामिल हुए। सभा के कार्यकारी अध्यक्ष अवध बिहारी माथुर एवं मुकुट बिहारी माथुर ने  बताया कि शोभायात्रा में शामिल होने वाली सभी म...

नेक्स्ट जनरेशन के लिए एलन परिवार स्कॉलरशिप की घोषणा, 30 लाख एलन स्टूडेंट फैमिलीज को मिलेगा लाभ

कोटा ।   मुझे गर्व है कि मैं कोटा में पढ़ा, एलन स्टूडेंट रहा। यहीं से मेरे सपने पूरे होने की शुरुआत हुई। मेरे कॅरियर में एलन का बड़ा योगदान है। कोटा से ही सफलता का सफर संभव हुआ है। अब बदला हुआ एलन और कोटा देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। कुछ ही वर्षों में कोटा बहुत बदल गया है।  एलन में 1995 बैच में प्री-मेडिकल स्टूडेंट रहे डॉ.जीवन कांकरिया ने यह बात एलन एलुमिनाई-मीट समानयन में कही। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से कोटा में दो दिवसीय एलन एलुमिनाई मीट-2024 समानयन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से डॉक्टर्स कोटा आए। करीब एक हजार से अधिक अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। अलग-अलग वर्षों में कोटा में एलन से पढ़कर अपना कॅरियर बनाने वाले इन स्टूडेंट्स के लिए कई कार्यक्रम दो दिनों में हुए। इस दौरान ये अपने शिक्षकों से मिले, उनका आशीर्वाद लिया। दोस्तों से मिले तो गले लगकर एक दूसरे के बारे में जानकारी ली। कोटा और एलन का बदला हुआ स्वरूप इन स्टूडेंट्स ने देखा। कोटा में नवनिर्मित चम्बल रिवर फ्रंट और सिटी पार्क का भ्रमण किया। इसके साथ ही कोटा में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के अलग-अ...

ड्रीम अचीवर्स क्लब ने वृद्धाश्रम में मनाया मदर्स डे

  जयपुर।  ड्रीम अचीवर्स क्लब ने घाट गेट स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में मां के त्याग और समर्पण को सम्मानित करने की भावना के साथ मदर्स डे मनाया। क्लब की फाउंडर प्रीती गोयल ने बताया कि क्लब के सदस्य समय समय पर यहां आते हैं और सभी वृद्धजनों के साथ मिलकर खुशी के कुछ पल व्यतीत करते हैं। प्रेसीडेंट मीनाक्षी जैन ने बताया कि वहां क्लब के सभी सदस्यों  द्वारा  सभी बुजुर्गों के साथ मिलकर फलों और नाश्ते में खमन और जलेबी का आनंद उठाया गया। सेक्रेटरी शिल्पी सक्सेना और एग्जीक्यूटिव मेंबर नीरू दहाल व  रत्ना गंगवाल ने वहां पर की गई म्यूजिकल गेम एक्टिविट और केक कटिंग की जानकारी दी। क्लब मेंबर्स अनामिका जैन, निर्मला सोनी, अंजू शर्मा, सत्यभामा शास्त्रीने अपनी मौजूदगी दर्ज करा अपना पूरा सहयोग दिया।